मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आम का पौधा लगाया


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आम का पौधा लगाया


 


भोपाल : बुधवार, अप्रैल 7, 2021, 13:08 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्वास्थ्य आग्रह के दूसरे दिन मिंटो हॉल परिसर में आम का पौधा लगाया। इस अवसर पर अनेक धर्म गुरु भी उपस्थित थे।

आम का महत्व

आम जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आम चाहे कच्चे हों या पके दोनों का ही महत्व है। गर्मी के मौसम में होने वाली कई बीमारियों से आम हमारे शरीर को सुरक्षित करता है। पेट से हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं। आम इन बीमारियों से हमारी सेहत की सुरक्षा करता है। कच्चा आम आँत में होने वाले संक्रमण से बचाता है। वहीं, कच्चे आम के सेवन से लीवर की परेशानी भी दूर होती है। गर्मी के आते ही अक्सर लू लगने का खतरा रहता है। लू से बचने के लिए कच्चा आम बहुत असर कारक होता है। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में कच्चा आम मदद करता है। शरीर में होने वाली बीमारियों से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना जरूरी होता है। कच्चा आम हमारे शरीर के इम्यून को सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर हम अध्यात्मिक दृष्टि से देखें तो प्रत्येक पूजन व कलश स्थापना में आम की पत्ती का विशेष महत्व होता है, प्राकृतिक रूप से सूख कर गिरे आम की लकड़ी व पत्तियाँ हवन- यज्ञ कार्यों के लिए प्रयोग किये जाने पर उद्देश्य की पूर्ति में अति उपयोगी सिद्ध होता है।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here