मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कारगिल दिवस पर किया शहीदों को नमन


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कारगिल दिवस पर किया शहीदों को नमन


 


भोपाल : रविवार, जुलाई 26, 2020, 17:15 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कारगिल  दिवस के अवसर पर भारत की जीत के क्षणों को याद करते हुए देश के  सभी शहीदों को सादर नमन  किया है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर  श्री कृष्ण सरल की इन पंक्तियों को याद किया…

”मैं अमर शहीदों का चारण, 

उनके गुण गाया करता हूँ

जो कर्ज राष्ट्र ने खाया है, 

मैं उसे चुकाया करता हूँ।”

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के जांबाज सपूतों के साहस, पराक्रम और बलिदान का 

प्रतिफल थी।  यह इतिहास में दर्ज है।माननीय अटल जी का सक्षम नेतृत्व याद किया जाता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रणबांकुरों को उनके साहस के लिए प्रणाम किया है।


दुर्गेश रायकवार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here