मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सड़क दुर्घटना पर किया दुख व्यक्त
भोपाल : सोमवार, जुलाई 27, 2020, 18:03 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर में सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिवार के सदस्यों को यह असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्थानीय प्रशासन को दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजन को प्रावधान अनुसार आर्थिक सहायता के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज की उचित व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
अशोक मनवानी
Source link

