मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी रक्षाबंधन पर्व की बधाई


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी रक्षाबंधन पर्व की बधाई


 


भोपाल : रविवार, अगस्त 2, 2020, 17:33 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज  सिंह चौहान ने  प्रदेश के नागरिकों को रक्षाबंधन पर्व  की   बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संदेश में कहा है  कि कोरोना के दौर में रक्षाबंधन पर्व भी सावधानी से मनाने की  आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रक्षाबंधन पर्व पर  प्रदेश की सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मेरी सभी बहनें स्वस्थ, प्रसन्न एवं सुखी रहें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों से कहा कि आपका भाई,  सभी माताओं ,बहनों और बेटियों के सशक्तिकरण का कार्य पूरी ताकत से करता रहेगा।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here