मुख्यमंत्री श्री चौहान से शिया समाज के प्रतिनिधि मंडल की भेंट


मुख्यमंत्री श्री चौहान से शिया समाज के प्रतिनिधि मंडल की भेंट


 


भोपाल : गुरूवार, फरवरी 4, 2021, 14:12 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सभी वर्गों के कल्याण के लिए राज्य सरकार चिंतित है। समाज के निर्धन वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी खजाने पर पहला अधिकार गरीबों का ही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास पर उनसे भेंट करने आए शिया समाज के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे।

प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि मध्यप्रदेश में आम जनता की भलाई के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयास अनूठे हैं। जहाँ सरकार ने कोविड जैसी चुनौती से निपटने में पूरी सक्रियता दिखाई, वहीं लोगों को सुदृढ़ कानून व्यवस्था का लाभ भी दिलवाया जा रहा है। अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही से सभी प्रसन्न हैं। आम लोगों ने राहत महसूस की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नागरिकों के हित में भी सभी तरह के माफिया के विरूद्ध सख्त कदम उठाये गये हैं। यह अभियान जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण के लिए राज्य सरकार सजग है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री राम खेलावन पटेल उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में शिया धर्मगुरु सैयद कल्वे जवाद, श्री रजा हुसैन, श्री हैदर, श्री गुलाम हैदर, श्री जलाल उद्दीन और श्री जावेद वहाब शामिल थे।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here