मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले जन-प्रतिनिधि तथा सामाजिक संगठन


मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले जन-प्रतिनिधि तथा सामाजिक संगठन


कोरोना केविरूद्ध स्वास्थ्य आग्रह अभियान को दिया समर्थन
थर्ड जेण्डर भी चलाएगा कोरोना के विरूद्ध जागरूकता अभियान
 


भोपाल : बुधवार, अप्रैल 7, 2021, 15:28 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोरोना संक्रमण के संबंध में जन-जागृति के लिए आरंभ किए गए स्वास्थ्य आग्रह अभियान के दूसरे दिन किसान कल्याण तथा कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, खनिज साधन तथा श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद उज्जैन श्री अनिल फिरोजिया, पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट कर अभियान को अपना समर्थन दिया।

किसान कल्याण तथा कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है स्वयं को जागरूक रखना और सुरक्षित रखना। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश के जन-जन को जागरूक करने के अभियान में लगे हैं। मैं उनका आभार मानता हूँ। पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह तथा सांसद उज्जैन श्री अनिल फिरोजिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के श्री प्रहलाद दास अग्रवाल, जैन समाज के श्री प्रमोद जैन हिमांशु, माहेश्वरी समाज के श्री रवि गंगरानी, मालवीय रजक समाज के श्री नरेश मालवीय, कलार समाज के श्री राजाराम शिवहरे ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट कर अभियान को अपना समर्थन प्रदान किया। भोपाल की सुश्री शमीम अफजल ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें मुख्यमंत्री श्री चौहान जैसा संवेदनशील मुख्यमंत्री मिला। वे लोगों की कठिनाईयों को कम करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

थर्ड जेण्डर का प्रतिनिधित्व करते हुए भोपाल की देवीरानी और सुरैया ने स्वास्थ्य आग्रह अभियान में थर्ड जेण्डर को सम्मिलित करने केलिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना। उन्होंने कहा कि घर-घर सम्पर्क के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देने और उसका पालन कराने का अभियान चलाया जाएगा।


संदीप कपूर


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here