मुख्यमंत्री श्री चौहान 26 सितम्बर को उद्यानिकी किसानों को 100 करोड़ की बीमा राशि का वितरण प्रारंभ करेंगे


मुख्यमंत्री श्री चौहान 26 सितम्बर को उद्यानिकी किसानों को 100 करोड़ की बीमा राशि का वितरण प्रारंभ करेंगे


खरीफ 2019 एवं रबी 2019-20 की है बीमा दावा राशि 


भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 25, 2020, 20:35 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गरीब कल्याण पखवाड़े के अंतर्गत 26 सितम्बर को प्रदेश के 1 लाख 71 हजार 223 उद्यानिकी किसानों को 100 करोड़ 61 लाख रूपए की फसल बीमा दावा राशि के वितरण का शुभारंभ करेंगे। यह राशि खरीफ 2019 एवं रबी 2019-20 की है। राशि का अंतरण ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों को संबोधित भी करेंगे। जिला स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्रों पर लगभग 1 हजार लाभान्वित कृषक संवाद में जुड़ेंगे। लाभान्वित होने वाले किसानों में खरीफ 2019 के 68 हजार 259 किसान हैं, जिन्हें 36 करोड़ 10 लाख रूपए की बीमा दावा राशि प्राप्त होगी। इसी प्रकार रबी 2019-20 के 1 लाख 2 हजार 964 किसान हैं जिन्हें 64 करोड़ 51 लाख रूपए की बीमा दावा राशि प्राप्त होगी।


पंकज मित्तल


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here