मुठभेड़ में मारा गया 5 लाख इनामी नक्सली, ओडिशा बॉर्डर पर 6 सालों से था सक्रिय, 5 lakh Naxalites killed in encounter active on Odisha border for 6 years | sukma – News in Hindi

मुठभेड़ में मारा गया 5 लाख इनामी नक्सली, ओडिशा बॉर्डर पर 6 सालों से था सक्रिय

मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हुआ है. (प्रतीकात्‍मक फोटो)

मुठभेड़ में डीआरजी (DRG) के जवानों ने एक पांच लाख के इनामी नक्सली (Natalie) को मार गिराया है.

सुकमा. शुक्रवार को सुकमा (Sukma) जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ (Encounter) में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. इस मुठभेड़ में डीआरजी (DRG) के जवानों ने एक पांच लाख के इनामी नक्सली (Natalie) को मार गिराया है. साथ ही बंदूक समेत विस्फोटक सामग्री भी बरामद कर ली है.

नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद तीन दिन पहले जवान गश्त पर निकले थे.इस दौरान नक्सलियों से आमना-सामना हुआ था. उस समय मुठभेड़ के बाद नक्सली कैंप जवानों ने ध्वस्त कर दिया था. न्यूज 18 से चर्चा करते हुए नक्सल ऑपरेशन के एएसपी सिदार्थ तिवारी ने कहा कि सूचना पर जवान ऑपरेशन के लिए गए थे. जहां मुठभेड़ के दौरान नक्सली मारा गया जिस पर 5 लाख का इनाम था.

दोनों ओर से हुई फायरिंग

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र के चितलनार के मुड़वाल पहाड़ियों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिल रही थी. इसके बाद एसडीओपी प्रतीक चतुव्रेदी के नेतृत्व में डीआरजी के जवान रवाना हुए थे. शुक्रवार शाम को पहाड़ी के पास नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया. इधर, जवानों ने जवाबी फायरिंग की और दोनों ओर से फायरिंग हुई.

जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग गए. जब इलाके की सर्चिंग की गई तो मौके से एक नक्सली का शव बरामद हुआ. इसकी पहचान पोडियामी कामा उर्फ नागेश के रूप में हुई जो आंध्र-ओडिशा स्पेशल बॉर्डर जोनल कमेटी में एरिया कमेटी सदस्य था. पिछले 6 सालों से इलाके में सक्रिय था. छत्तीसगढ़ शासन की और से 5 लाख ओर ओडिसा सरकार की और से 4 लाख का इनाम रखा गया था.

विस्फोटक सामग्री भी बरामद

इलाके की सर्चिंग की गई तो नक्सली के शव के साथ-साथ विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई. इसमें 315 बंदूक, टिफिन बम, 2 नग हेंड ग्रेनेड,3 नग डेटोनेटर, पिठ्ठू बेग समेत काफी मात्रा में सामग्री बरामद हुई.

ये भी पढ़ें: 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 18, 2020, 12:46 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here