मैकेनिक की दुकान में खड़ी मारुति ओमनी में अचानक लगी आग से मची अफरा-तफ़री झुलसे तीन लोग – Bundelkhand News



Three people scorched due to sudden fire in Maruti Omni parked in mechanic shop

Sep 11, 2019 06:07

113

0

झाँसी मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के झाँसी रोड स्थित मेकेनिक की दुकान पर खड़ी ओमनी मारुति कार में अचानक आग लग गयी। जिससे कार देखते ही देखते धू धू कर जल उठी । आग की चपेट मे तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें परिजनों व राहगीरों द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

देर रात्रि मऊरानीपुर के झाँसी रोड स्थित रमेश मिस्त्री की दुकान पर खड़ी ओमनी कार में अचानक आग लग गयी । तथा देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लेकिन इस आग की चपेट में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।  जिसमे प्रदीप पुत्र श्रीपकाश निवासी उल्दन, कौशल पुत्र चंद्र मोहन नॉगांव , हरिओम पुत्र रमेस निवासी झाँसी रोड मऊरानीपुर जिन्हें परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने तीनों को झाँसी रिफर कर दिया।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here