मोहित के निधन से दुखी परिणीति चोपड़ा, कहा- वो बहुत अच्छा इंसान था – Actor mohit baghel died cancer parineeti chopra mourns jabariya jodi co star tmov

फिल्मों में अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले बॉलीवुड एक्टर मोहित बघेल का निधन हो गया है. उन्होंने महज 27 साल की उम्र को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. मोहित कैंसर पीड़ित थे. मोहित के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है. स्टार्स सोशल मीडिया पर मोहित को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

मोहित के निधन से दुखी परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा- साथ काम करने वाले लोगों में से सबसे अच्छे इंसान. हमेशा हैप्पी, पॉजिटिव और मोटिवेटेड. लव यू मोहित. RIP.#JabariyaJodi. बता दें कि मोहित बघेल परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा कि फिल्म जबरिया जोड़ी का हिस्सा थे. परिणीति चोपड़ा मोहित के निधन से काफी दुखी हैं.

फिल्म ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर ने भी मोहित के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा. वो मोहित के निधन से काफी दुखी हैं. मोहित फिल्म ड्रीम गर्ल में भी नजर आए थे.

शुरू हुआ राम-सीता-लक्ष्मण के जीवन का एक नया अध्याय

कोरोना से जंग पर बोले प्रसून जोशी, प्रकृति संग रिश्ते पर सोचने की जरूरत, सुनाई कविता

बता दें कि मोहित ने अपने होमटाउन मथुरा में आखिरी सांस ली. शुक्रवार रात तबीयत खराब होने के बाद मोहित को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन मोहित को बचा नहीं सके.

मालूम हो कि मोहित ने 12 साल पहले एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम बतौर चाइल्ड कॉमेडी आर्टिस्ट शुरू किया था. मोहित की कॉमेडी लोगों को काफी पसंद आती थी. वो कलर्स के टीवी शो छोटे मियां में नजर आए थे. इसके अलावा वो पेशवा बाजीराव में भी दिखे. मोहित बघेल को पहचान फिल्म रेडी से मिली. इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान संग काम किया. उनके कैरेक्टर का नाम अमर चौधरी था. फिल्म में उनका कैरेक्टर काफी फनी था. वो फिल्म जय हो और मिलन टाल्कीज में भी नजर आ चुके हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here