युवक ने फांसी लगाकर दी जान

ललितपुर। मेला देखने निकले युवक ने गांव के जंगल में तौलिया से फांसी लगाकर पेड़ से लटकर जान दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़ौली निवासी कोमल सहरिया (30) पुत्र करन सहरिया रविवार को बालाबेहट क्षेत्र में सहरिया मेला देखने की कहकर निकला था। तब से वापस घर नहीं लौटा। सोमवार को चरवाहों ने गांव के जंगल में पेड़ से तौलिया से युवक को फांसी पर लटका देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि मृतक कुछ दिनों से ससुराल में रह रहा था। मृतक के चार बच्चे हैं। परिजनों ने अनुसार मानसिक बीमारी के चलते आत्महत्या करने की संभावना है, क्योंकि, उसका मानसिक उपचार चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here