कोरबा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) जिले में एक शिक्षित युवती ने बेरोजगारी से त्रस्त होकर घर में फांसी लगाकर जान (Suicide) दे दी. पिछले पांच साल से वह सरकारी नौकरी की तलाश में थी. सभी प्रयास विफल रहने से आखिरकार उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया. युवती ने मौत को गले लगाने से पहले सुसाइट नोट में लिखा है कि मम्मी- पापा मुझे माफ करना, नौकरी नहीं मिलने के कारण यह दुनिया छोड़ कर जा रही हूं. घटना रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले पोड़ीबहार बस्ती की है. यहां रहने वाले भगतराम की पुत्री 28 वर्षीय रामकुमारी एमए की पढ़ाई करने के बाद से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. साथ ही नौकरी की भी तलाश में लगी थी.
राजकुमारी ने कई जगह आवेदन किया, पर कोई फायदा नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि बीती रात को वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई. घर के सभी सदस्य सो रहे थे. इस बीच तड़के करीब चार बजे उसकी बड़ी बहन उठी. तब उसकी नजर रामकुमारी के कमरे की खिड़की पर पड़ी.
मौके से पुलिस को मिला सुसाइड नोट
बहन ने देखा कि रामकुमारी की लाश पंखे में फांसी के फंदे में लटक रही थी. वह भाग कर अंदर पहुंची और उसे बचाने की कोशिश की, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी है. थोड़ी ही देर में उसके अन्य स्वजन भी मौके पर पहुंच गए और मातम पसर गया. घटनास्थल पर पहुंची रामपुर पुलिस टीम ने पंचनामा कार्रवाई के दौरान एक सुसाइट नोट बरामद किया, जिसमें नौकरी नहीं मिलने के कारण आत्महत्या करने का जिक्र किया है.
राजनांदगांव में नक्सलियों ने की युवक की हत्या
इधर, राजनांदगांव के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र मदन वाड़ा थाना के अलवर गांव के युवक की नक्सलियों ने हत्या कर दी. हत्या के बाद लाश को गांव के बाहर फेंक दिया. मुखबिरी के शक में 30 वर्षीय युवक राम जी धावड़े को नक्सलियों ने घर से उठाया और उसकी हत्या कर लाश गांव के बाहर फेंक दी. पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.
ये भी पढ़ें: Fact Check: क्या वाकई RPF में निकली हैं भर्तियां? अप्लाई करने से पहले पढ़ें पूरा सच
मदन वाड़ा थाना के कलवर और सहपाल गांव के बीच युवक की लाश हत्या के बाद फेंक दी गई. बताया जा रहा है कि हथियारबंद नक्सली राम जी के घर रात में पहुंचे और अपने साथ ले गए. इसके बाद नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में राम जी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने राम जी के शव को गांव के बाहर फेंक दिया. एक महीने के भीतर नक्सलियों ने दूसरी बार हत्या की घटना को अंजाम दिया है .
आपके शहर से (कोरबा)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Chhattisgarh news, Korba news
Source link












