यूपी: किसान की धारदार हथियार से हत्या, खेत में लहूलुहान मिला शव – murder farmer farrukhabad uttar pradesh police tstc

  • खेत पर सोते समय किसान की हत्या
  • बदमाशों ने धारदार हथियार से की हत्या

फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत अजीजबाद गांव में देर रात बेखौफ बदमाशों ने खेत पर सो रहे एक किसान की तेज धार हथियार से हत्या कर दी. सुबह घर न पहुंचने पर जब बेटे खेत पहुंचे तो पिता का शव चारपाई पर पड़ा देखा. तुरंत ही बेटों ने इसकी सूचना घरवालों को दी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है.

गांव अजीजाबाद निवासी किसान जगदीश सोमवार की रात मक्के की फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गए थे. मंगलवार सुबह 11 बजे बेटे अनूप और अनुज अपने पिता को खोजते हुए खेत पर पहुंचे तो उन्होंने अपने पिता का शव चारपाई पर पड़ा देखा, चेहरे पर अंगौछा पड़ा था. अनूप ने अंगौछा हटाकर देखा तो जगदीश की कनपटी पर नुकीली वस्तु से वार होने से चेहरा लहूलुहान था. यह देख दोनों बेटे घबरा गए. घर लौट मां सोमवती को जानकारी दी तो वह परिजनों के साथ रोते बिलखते पहुंची.

किसान की तेजधार हथियार से हत्या

किसान जगदीश राजपूत रात में खेतों पर रहकर अपनी फसल की निगरानी कर रहे थे. तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी. पुलिस को शक है कि हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई है.

nn_070820042215.jpgरोते- बिलखते परिजन

पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि शमशाबाद के अजीजबाद में किसान खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था. देर रात में किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. इस मामले में जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here