ललितपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकलचियों को खाता खुल गया है। सुबह की पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी के पेपर में एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। इस दौरान 872 छात्र अनुपस्थित भी रहे। सुबह की पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। इस दौरान पंजीकृत 10692 के मुकाबले 9818 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वह सरस्वती बालिका हाईस्कूल मड़ावरा में निरीक्षण कर रहे थे, उसी दौरान एक छात्र नकल करते दिखा। इस पर उन्होंने उसकी कापी नकल सहित छीन ली और दूसरी कापी लिखने के लिए उपलब्ध करा दी। इससे केंद्र में कुछ देर के लिए अन्य परीक्षार्थी सहम गए। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के गृह विज्ञान, व्यापारिक संगठन एंव पत्र व्यवहार का पेपर हुआ। इस दौरान छह परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।

