यूपी में करीब 1000 नए कोरोना केस, मरीजों का आंकड़ा 25000 पार – Uttar pradesh highest single day spike covid 19 case cross 25 thousand mark

  • देश में बढ़ रहे कोरोना मामले
  • यूपी में 25 हजार से ज्यादा केस

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में हर रोज इजाफा देखा जा रहा है. रोजाना हजारों की संख्या में देश में कोरोना मरीजों की पुष्टि हो रही है. अब उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले रफ्तार पकड़ रहे हैं. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 25 हजार के पार हो चुका है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

उत्तर प्रदेश में अब कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. राज्य में एक दिन में 1000 के करीब नए केस आए हैं. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 982 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में अब तक 25,797 कोरोना वायरस के मरीज सामने आ चुके हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस के कारण लगातार लोगों की जान भी जा रही है. यूपी में पिछले 24 घंटों में 14 और लोगों की कोरोना वायरस के कारण जान चली गई. उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के कारण 749 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

वहीं राज्य में लगातार कोरोना मरीजों का इलाज भी किया जा रहा है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (चिकित्सा और स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि राज्य में अब कोरोना वायरस के 7,451 एक्टिव मामले हैं और अब तक कुल 17,597 कोरोना वायरस के मरीजों को रिकवरी के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है.

यूपी के जिलों में मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में गाजियाबाद में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं. गाजियाबाद में 140, नोएडा में 96 और लखनऊ में 70 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. वहीं एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या गाजियाबाद में 1045, नोएडा में 1005, लखनऊ में 469 और कानपुर में 296 है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here