यूपी में कल सुबह 10 बजे से खुलेंगी शराब की दुकानें, जानें किस जोन का क्या है नियम – Corona virus covid 19 lockdown liquor shops timing uttar pradesh green orange zones

  • उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन में बिकेंगी शराब
  • यूपी के कई इलाकों में शराब की बिक्री पर छूट

कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए देश में लागू लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ाया जा चुका है. इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से कुछ रियायतें भी दी गई हैं. इन रियायतों में शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है. वहीं अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सोमवार से शराब की दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब की बिक्री को लेकर बड़ा फैसला किया है. सोमवार 4 मई से उत्तर प्रदेश में शराब की बिक्री की जा सकेगी. लॉकडाउन के दौरान ग्रीन और ऑरेंज जोन में शराब की बिक्री पर छूट दी गई है. हालांकि हॉटस्पॉट या कंटेनमेंट जोन में शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी. वहीं होटल और रेस्टोरेंट के बार में फिलहाल शराब नहीं बेची जा सकेगी.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

इतने बजे खुलेंगी शराब की दुकानें

यूपी सरकार ने शराब की बिक्री के लिए समयसीमा भी निर्धारित की है. सरकार ने बताया कि आबकारी विभाग की मात्र एकल दुकानों को ही सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक शराब की बिक्री की अनुमति है. वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए शराब बिक्री के निर्देश दिए गए हैं. एक दुकान पर एक वक्त में सिर्फ 5 लोग ही शराब खरीद सकेंगे.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

बसों का होगा संचालन

वहीं सोमवार से उत्तर प्रदेश के ग्रीन जोन वाले जिलों में बसों का संचालन होगा. 50 फीसदी सीटों के साथ संचालन किया जाएगा. इनका संचालन जिले की सीमाओं में ही होगा. वहीं टैक्सी शहर के भीतर सिर्फ दो सवारियों को बैठा के चल सकती है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here