रक्षाबंधन पर भावुक हुईं यशोधरा राजे सिंधिया, दिवंगत भाई माधवराव सिंधिया को किया याद

रक्षाबंधन पर्व पर पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सोशल मीडिया पर एक मार्मिक पोस्ट साझा कर अपने दिवंगत भाई माधवराव सिंधिया को याद किया। उन्होंने भाई की प्रतिमा के साथ पोस्ट साझा करते हुए रक्षाबंधन के भावनात्मक महत्व और भाई-बहन के अटूट रिश्ते को शब्दों में व्यक्त किया।पोस्ट में यशोधरा राजे सिंधिया ने लिखा कि “रक्षाबंधन केवल कलाई पर बंधी डोर नहीं, स्नेह का वह अटूट बंधन है जिसे समय भी नहीं खोल सकता।”

उन्होंने अपने भाई को याद करते हुए कहा कि उनकी कलाई पर बांधी स्नेह की डोर आज भी उनकी स्मृतियों में उतनी ही जीवंत है।उन्होंने लिखा कि माधवराव सिंधिया भले ही आज आंखों के सामने नहीं हैं, लेकिन उनका स्नेह, आशीर्वाद और साथ बिताए अनमोल पल हमेशा उनके हृदय में रहेंगे।

पोस्ट के अंत में उन्होंने इसे अपने दिवंगत भाई की चिरस्थायी स्मृतियों को समर्पित करते हुए “बहन यशोधरा की ओर से रक्षाबंधन का अनंत स्नेह” लिखा।यह भावुक पोस्ट रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन के उस रिश्ते की याद दिलाती है, जिसे समय और दूरी भी खत्म नहीं कर सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here