राजगढ़ में ‘झगड़ा कुप्रथा’ से परेशान युवती ने थाने में पिया कीटनाशक, ससुराल पक्ष पर 20 लाख रुपये मांगने का आरोप

राजगढ़,, राजगढ़ जिले में झगड़ा कुप्रथा से परेशान होकर एक युवती ने थाना परिसर में जहर खा लिया महिला का इलाज खिलचीपुर के निजी हॉस्पिटल में जारी है। चीबड़खुर्द गांव की इलाजरत युवती पिता के मुताबिक बेटी ने झगड़े के रगड़े के चलते थाना परिसर में कीटनाशक या न जाने क्या खाया बेहोश हो गई पुलिस हॉस्पिटल लेकर आई। पिता ने बताया कि अपनी बेटी का विवाह कटीकापूरा गांव में शिवलाल नामक युवक से किया था पति शराब पीकर मारपीट करने से परेशान होकर हमारे पास आ गई। उसके बाद से ससुराल वाले बीस लाख रु झगड़े की मांग कर रहे हैं। झगड़े की राशि नहीं देने पर गांव में पिडालो आगजनी की घटना कर रहे हैं व गांव वालों के खेतो को नुकसान पहुंच रहे हैं। तहसीदार द्वारा बताया गया कि लड़ाई झगड़े के चलते दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था जहां युवती ने फसल को देने वाला कीटनाशक थाने के पीछे बाथरूम में जाकर पी लिया। जिले में नतारा झगड़ा कुप्रथा के मामले अक्सर लाल चुनरिया संस्था के पास आते हैं संस्था की संस्थापक श्री मति मोना सुस्तानी बताती हैं कि यह मामला उनके पास तीन महीने पहले आया था उन्होंने समझाइश भी दी थी अब यह भी शासन प्रशासन से न्याय की मांग कर ससुराल वालो पर कारवाई की मांग कर रही है। बता दे कि जिले में झगड़ा नातरा कुप्रथा आज भी जारी है जिसमें बचपन में हुए तय रिश्ते बड़े होने तक टूट जाते हैं व जिसमें पति पत्नी को छोड़ देता है व लड़की के माता पिता से झगड़े की राशि मांगता है जिसके लिये खाफ पंचायत होती हैं व जो राशि पंच तय करते हैं वह देनी होती हैं तब कही माता पिता बेटी का दूसरी जगह रिश्ता तय कर सकते हैं। तय झगड़े की राशि नहीं देने पर गांव वालो के खेतो मे आगजनी कर नुकसान करते हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here