राजधानी रायपुर में पिछले तीन घंटे से हो रही है लगातार बारिश, रायपुर, बिलासपुर सहित इन इलाकों में हो रही है बारिश

रायपुर।राजधानी रायपुर  सहित पूरे प्रदेश का मौसम अचानक से बदल गया है। रायपुर में पिछले दो घंटे से बारिश हो रही है। बारिश की वजह से राजधानी रायपुर का तापमान अचानक से गिर गया है। राजधानी रायपुर के अलावे बिलासपुर, कोरबा, कवर्धा, जांजगीर, राजनांदगांव व दुर्ग भिलाई के कई इलाकों के साथ-साथ सरगुजा के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।राजधानी रायपुर में कंपकंपा देने वाली ठंड पड़नी शुरू हो गयी है। राजधानी में जहां तापमान 20 के करीब रहा करता था, अचानक से वो तापमान 10 के करीब पहुंच गया है। माना जा रहा है कि सिर्फ आज ही नहीं कल भी बारिश इसी तरह से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दस्तक देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here