राजधानी सहित इस शहर में झमाझम बारिश,सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी सहित आसपास के जिलों में अचानक मौसम ने करवट बदली है। गुरुवार को दिन चढ़ते-चढ़ते अचानक बादल घिर आए। रोशनी कम हो गई, फिर झमाझम बारिश भी शुरु हो गई।अचानक बारिश होने से कई स्थानों पर लोग फंस गए। वहीं सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी थम गया ।भोपाल में के साथ विदिशा में भी मौसम ने करवट बदली, विदिशा में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। बारिश के बाद ठंड बढ़ने की आशंका है। वहीं सर्द हवाओं से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here