राजस्थान: फतेहपुर में दीये जलाने के दौरान दो समुदायों में पथराव, एक शख्स गिरफ्तार – corona virus covid 19 rajasthan fatehpur jhunjhunu stone pelting lights lamp diya

  • देश में दीये जलाकर एकजुटता का संदेश
  • राजस्थान में दो पक्षों में हुआ पथराव

देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. हालांकि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देश में लोगों ने दीये जलाकर एकजुटता का संदेश दिया. लेकिन इस दौरान राजस्थान से पथराव की घटना भी सामने आई है.

यह भी पढ़ें:कोरोना से संघर्ष में एकजुट हुआ देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक मनी 9 मिनट की दिवाली

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार को देश में दीये जलाए गए. हालांकि राजस्थान के झुंझुनू जिले में दीये जलाने के दौरान दो समुदाय आमने-सामने हो गए. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों समुदायों के बीच पथराव की घटना को भी अंजाम दिया गया.

यह भी पढ़ें: कोरोना का अंधकार दूर करने के लिए दीपों से जगमगाया पूरा भारत, देखें तस्वीरें

यहां के फतेहपुर इलाके में पीएम मोदी की अपील के बाद एक पक्ष दीये जला रहा था तभी दूसरे पक्ष ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. वहीं मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंची. जिसके बाद एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

कोरोना के खिलाफ एकजुटता का संदेश

दरअसल, पीएम मोदी की अपील के बाद रविवार को पूरा देश एकजुट दिखा. देश के कोने-कोने में लोगों ने रविवार रात 9 बजे 9 मिनट के लिए लाइटें बंद की और दीया-मोमबत्ती जलाए. इस दौरान पूरे देश ने कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में एकजुटता का संदेश दिया.

पीएम मोदी ने क्या अपील की थी?

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि 5 अप्रैल रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए लोग अपने घरों की लाइटें बंद करें और दरवाजे-खिड़की पर खड़े होकर दीया, मोमबत्ती जलाएं या फिर मोबाइल की फ्लैश लाइट-टॉर्च से रोशनी करें. इस शक्ति के जरिए हम ये संदेश देना चाहते हैं कि देशवासी एकजुट हैं. पीएम ने कहा कि एकजुटता के दम पर ही इस महामारी को मात दी जा सकती है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here