राज्यपाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ की 32 फीसदी आबादी आदिवासी है. आदिवासियों को रोजगार मुहैया कराने पर पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत की है. इसके अलावा आदिवासियों की कुछ समस्याओं को पीएम के सामने उठाया. साथ ही राज्य के लोग चाहते क्या हैं – यह भी नरेंद्र मोदी को बताया. उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी का निर्देश है कि सभी वर्ग को साथ लेकर काम करें. गरीबों और आदिवासियों का ध्यान रखें और केंद्र की योजनाएं गरीबों तक पहुचे इस का भी ध्यान रखे.
राज्यपाल ने बताया कि राज्यपाल हर महीने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति, पीएम, उपराष्ट्रपति और गृहमंत्री को भेजते हैं. उन्होंने बताया कि पीएम ने कहा – अच्छे से अच्छा क्या हो सकता है और उसे करना भी है. पीएम नरेंद्र मोदी मेरे काम से संतुष्ट नजर आए. राज्य में कांग्रेस की सरकार पर उन्होंने कहा कि संवैधानिक दायरे में रहकर प्रदेश के विकास के बारे सोचती हैं. कहीं कुछ होता है तो मार्गदर्शन भी केंद्र से लेती हैं. कई लोग समस्या लेकर आते तो सरकार का ध्यान भी उस ओर दिलाती हूं और उसका हल करने का प्रयास करती हूं.

