राज्यपाल की ओर से 12 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुए सम्मानित


राज्यपाल की ओर से 12 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुए सम्मानित


सेनानियों के घर पर हुआ सम्मान
 


भोपाल : बुधवार, जनवरी 27, 2021, 17:55 IST

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कोविड-19 संक्रमण की स्थितियों को देखते हुए मध्यप्रदेश के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के निवास पर जाकर उन्हें सम्मानित करने की व्यवस्था कराई है। इसके तहत राजभवन के अधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को राज्यपाल की ओर से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ सहित शॉल, श्रीफल और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया।

भोपाल में निवासरत स्वतंत्रता सेनानियों को राज्यपाल की ओर से सम्मानित किया गया। इनमें श्री देवीशरण, श्रीमती पार्वती देवी, श्रीमती सावित्री देवी, श्रीमती चंद्रावती सिंह, श्री मुफ्ती अब्दुल रज्जाक, श्री मुख्तार खान, श्री हबीब नजर, श्री माणिकचंद चौबे, श्री नारायण प्रसाद नरोलिया, श्री मोहम्मद जमीर, श्री लक्ष्मीकांत मिश्रा और श्रीमती नारायणी देवी शामिल है।


अजय वर्मा 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here