राज्यपाल श्रीमती पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी


राज्यपाल श्रीमती पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी


 


भोपाल : शुक्रवार, नवम्बर 13, 2020, 17:19 IST

राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने सभी परिवारों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया है कि इस दीपावली सभी लोग कोविड-19 को परास्त करने और एक बने, नेक बने का संकल्प लें।

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा है कि दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। पर्व भाई-चारे और सद्भाव के माहौल को मजबूत करता है। दीपावली का पर्व सभी लोगों के जीवन में उजाला लाये एवं नई खुशियों का संचार करे। उन्होंने कहा है कि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है। हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दु:खी तथा जरूरतमंद हों। श्रीमती पटेल ने कहा है कि इस समय कोविड-19 का संक्रमण चल रहा है। ऐसे समय में हमें दीपावली का पर्व मनाने में सजगता बरतने की जरूरत है। इस बार नए तरीके से अनुशासित, शुद्ध, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में दीपावली का उत्सव मनाएं। राज्यपाल ने कहा है कि पटाखों के प्रयोग से बचें। धुआं और प्रदूषण आमजन के साथ-साथ कोरोना संक्रमित रोगियों और उपचारित व्यक्तियों को संकट में डाल सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि लोकल के लिए वोकल बने। स्थानीय उत्पादनों के उपयोग को प्राथमिकता दें।


अजय वर्मा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here