राज्य मंत्री श्री कुशवाह 17 जुलाई को रतनगढ़ दतिया जाएंगे
भोपाल : गुरूवार, जुलाई 16, 2020, 19:17 IST

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह 17 जुलाई को दोपहर पूर्व दंगियापुरा ग्वालियर में मनीरामदास महाराज के दर्शन कर नसरोल जिला भिंड के लिए रवाना होंगे। राज्य मंत्री श्री कुशवाह नसरोल में मस्तराम महाराज मंदिर पर दर्शन कर रतनगढ़ जिला दतिया जाएंगे। रतनगढ़ में मां रतनगढ़ माता मंदिर में दर्शन करेंगे। राज्य मंत्री श्री कुशवाह रतनगढ़ से शाम को ग्वालियर वापस आएँगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
महेश दुबे
Source link

