राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह


दतिया और भिंड के उर्वरक विक्रय केंद्र जल्दी चालू करें: राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह


 


भोपाल : बुधवार, जनवरी 6, 2021, 20:59 IST

एमपी एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा  स्वीकृत किए गए दतिया और भिंड के उर्वरक विक्रय केंद्रों  को शीघ्र शुरू किया जाए। उर्वरकों की किसानों को उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निगम द्वारा उर्वरक विक्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। केंद्रों को  जल्द से जल्द चालू करें। उद्यानिकी, खाद्य-प्रसंस्करण स्वतंत्र प्रभार एवं नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री एवं कारपोरेशन के अध्यक्ष  श्री भारत सिंह कुशवाह ने आज  कारपोरेशन  के संचालक मंडल की कारपोरेशन के मुख्यालय में आयोजित  बैठक में यह बात कही।  

 राज्यमंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि नसरुल्लागंज, श्योपुर में केंद्र शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि  दतिया और भिंड में स्वीकृत किए गए  उर्वरक विक्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर शीघ्र शुरू करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। 

बैठक में कारपोरेशन के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। प्रमुख सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, एमडी एमपी एग्रो श्री श्रीकांत बनोठ और संचालक मंडल के सदस्य उपस्थित थे।  


महेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here