राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कुशवाह 17 सितम्बर को सीहोर जाएंगे


राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कुशवाह 17 सितम्बर को सीहोर जाएंगे


 


भोपाल : बुधवार, सितम्बर 16, 2020, 17:03 IST

उद्यानिकी  एवं खाद्य प्रसंस्करण स्वतंत्र प्रभार एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह 17 सितम्बर  गुरुवार को सीहोर जिले के दौरे पर जाएंगे।  

राज्य मंत्री श्री कुशवाह  17 सितम्बर की सुबह 9.30  बजे भोपाल से सीहोर के लिए रवाना होंगे। राज्य मंत्री श्री कुशवाह सीहोर में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक सीहोर में मुख्यमंत्री जी के वेबकास्ट कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसी दिन दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक  सीहोर में आयोजित  विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरण और  नव-निर्मित आंगनबाड़ी भवनों के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।  राज्य मंत्री श्री कुशवाह  इसी दिन अपरान्ह 3 बजे सीहोर से रवाना होकर शाम को 4 बजे वापस भोपाल लौटेंगे। 


महेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here