राज्य-स्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष द्वारा 14 हजार फोन कॉल्स का समाधान


राज्य-स्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष द्वारा 14 हजार फोन कॉल्स का समाधान


 


भोपाल : सोमवार, अप्रैल 13, 2020, 19:34 IST

 conप्रदेश में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के दौरान लोगों की दिक्कतों, जिज्ञासाओं आदि के त्वरित समाधान के लिये विशेष राज्य-स्तरीय नियंत्रण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) भोपाल के स्मार्ट सिटी सेन्टर में संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा, सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री के ट्वीटर, फेसबुक एकाउण्ट पर भी कोरोना वायरस से संबंधित समस्याओं, जिज्ञासाओं आदि का समाधान किया जा रहा है।

राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में 24×7 नागरिकों द्वारा सहयोग की अपेक्षा से किए जाने वाले फोन काल्स को तीन अलग-अलग श्रेणी में रखकर उनका निराकरण किया जा रहा है। नियंत्रण कक्ष में अब तक 13 हजार 838 व्यक्तियों द्वारा चाहा गया सहयोग प्रदान कर उनकी समस्या का समाधान किया गया। इनमें प्रदेश के वे नागरिक, जो अन्य राज्यों में हैं, वे नागरिक जो प्रदेश में ही अपने मूल निवास से दूर अन्य जिले में हैं तथा अन्य राज्यों के नागरिक, जो मध्यप्रदेश में निवासरत हैं, शामिल हैं।

नियंत्रण कक्ष द्वारा अन्य राज्यों में रह रहे प्रदेश के नागरिकों से प्राप्त 8612 फोनकॉल्स का भी निराकरण किया गया है। प्रदेश के अन्दर ही अपने निवास के जिले से बाहर रूके नागरिकों से प्राप्त 4364 फोनकॉल को अपेक्षित सहयोग दिया गया। मध्यप्रदेश में निवासरत अन्य राज्यों के नागरिकों के 862 फोनकॉल्स पर समाधान कारक कार्रवाई करते हुए उन्हें मदद पहुँचाई गई।

नियंत्रण कक्ष में चिकित्सा, खाद्य, परिवहन, सामाजिक न्याय आदि विभाग के अधिकारी नियमित रूप से 24×7 उपस्थित हैं। नागरिकों द्वारा फोनकॉल्स पर प्राप्त सूचना के आधार पर संबंधित विभाग के अधिकारी त्वरित कार्रवाई प्रारंम्भ करते हैं। नागरिकों द्वारा चाहे गये सहयोग अथवा मांग की पूर्ति होने पर निराकृत की गई शिकायतों के संबंध में भी उच्च अधिकारियों द्वारा सम्पर्क कर पुष्टि की जाती है।


समर चौहान


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here