राज्‍यपाल श्री टंडन नहीं मनाएंगे जन्मोत्सव


राज्‍यपाल श्री टंडन नहीं मनाएंगे जन्मोत्सव


कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्‍मान प्रदर्शित करने की अपील 


भोपाल : शुक्रवार, अप्रैल 10, 2020, 18:12 IST

राज्‍यपाल श्री लालजी टंडन 12 अप्रैल को 85 वर्ष के हो जायेंगे। कोरोना संकट के दृष्टिगत श्री टंडन इस वर्ष जन्‍म दिवस नहीं मनाएंगे। राज्यपाल ने कहा है कि कोरोना वायरस संकट के दौर में सोशल डिस्‍टेसिंग के मापदंडों का अक्षरश: पालन किया जाना आवश्‍यक है। इसलिए किसी तरह का सामाजिक उत्‍सव अथवा आयोजन नहीं किया जाए। उन्‍होंने प्रदेशवासियों से पुन: अपील की है कि कोरोना केयर के लिये प्रधानमंत्री एवं मुख्‍यमंत्री कोष में दान दें।

उल्‍लेखनीय है कि श्री लालजी टंडन ने एक वर्ष तक राज्‍यपाल के रूप में मिलने वाले वेतन का 30 प्रतिशत कम लेने का निर्णय लिया है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री कोरोना केयर फन्‍ड में 10 लाख रूपए और मुख्‍यमंत्री कोरोना राहत कोष में 10 लाख रूपए जमा कराए हैं।

राज्यपाल श्री टंडन ने नागरिकों का आह्वान किया है कि संकट की इस घड़ी में सुरक्षा,  स्‍वास्‍थ्‍य,  स्‍वच्‍छता और संचार सेवाओं का बहादुरी से संचालन करने वाले कोरोना योद्धाओं और उनके परिजनों का मनोबल बढ़ाने के लिए हर अवसर पर उनका अभिवादन और उत्साहवर्धन करें। राज्यपाल ने कहा कि जब भी कोरोना योद्धा उनकी गली,  मोहल्‍ले में आएं, तो उनके सम्‍मान में ताली,  घंटी अथवा शंख बजाकर उनके प्रति अपनी भावनाओं का प्रदर्शन करें।


अजय वर्मा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here