रामपुर बघेलान पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शिव महापुराण कथा में हुए शामिल।

सतना, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रामपुर बघेलान पहुंचे, जहां उन्होंने दुर्गा जी मंदिर परिसर में आयोजित शिव महापुराण कथा में भाग लिया। यह आयोजन विधायक विक्रम सिंह और श्रीमती शिवांगी सिंह द्वारा स्व. हर्ष नारायण सिंह (पूर्व मंत्री) की पुण्यतिथि के अवसर पर 25 फरवरी से 5 मार्च तक कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने व्यास पीठ पर विराजमान राजगुरु बद्री प्रपन्नाचार्य जी और खजुरी ताल पीठाधीश्वर स्वामी रामलला जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। इसके बाद उन्होंने स्व. हर्ष नारायण सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here