अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। एसआईटी (विशेष जांच दल) की सिफारिश के बाद रामजन्मभूमि कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में अब जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।जानकारी के अनुसार, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने स्वयं शिकायत दर्ज कराते हुए एफआईआर कराई है। अब तक मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही थी, लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच का दायरा और अधिक व्यापक तथा गंभीर हो गया है।सूत्रों के मुताबिक, चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं और धन की चोरी के आरोपों की गहन पड़ताल की जाएगी। पुलिस और जांच एजेंसियां मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद संबंधित लोगों से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है।मामले को लेकर प्रशासन और ट्रस्ट दोनों की नजर बनी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही चोरी की वास्तविक स्थिति और जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।


