पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.(सांकेतिक फोटो)
आग की लपटों में घर में मौजूद मां और दो बच्चे फंस गए. झुलसने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हुए. ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बड़ी मशक्कत के बाद घर में लगी को बुझाया गया. झुलसने से घर में मौजूद मां और दोनों बच्चों की मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने सभी के शव को बरामद कर लिया है. सारंगढ़ के चंदाई इलाके के ये पूरा मामला है. रायगढ़ एसपी संतोष कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि न्यूज 18 से की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
घर का पूरा सामान जलकर खाक
सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत चंदाई में एक दर्दनाक हादसे में मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है. सुकराम का पूरा परिवार इसी गांव में रहता था. सुकराम सोमवार सुबह अपने काम में निकल गया. घर पर उसकी 25 साल की पत्नी लता साहू और दो बेचे मौजूद थे. लता सुबह नाश्ता बना रही थी. सभी सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और ये हादसा हो गया.ग्रामीणों के मुताबिक घर में मिट्टी तेल भी रखा हुआ था. सिलेण्डर के पास मृतिका हिटर से रोटी बना रही थी. इसी दैरान हादसा हुआ और देखते ही देखते आग की लपटों ने सब को अपनी चपेट में ले लिया. घर में रखा सामान पूरी तरीके से जल गया है. फिलहाल, पूरे मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. साथ ही घटनास्थल पर सारंगढ़ थाना प्रभारी ने एक्सपर्ट दल के साथ पहुंचकर जांच भी किया.
ये भी पढ़ें:
Lockdown 5.0: अब घर पर ही लेना होगा स्ट्रीट फूड का मजा, मिलेगा सिर्फ पार्सल
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: June 1, 2020, 5:11 PM IST

