रायपुर: घर के ही पानी की टंकी में मिली 1 साल की बच्ची की लाश, जांच शुरू Raipur: Dead body of 1-year-old girl found in water tank of home, investigation started | raipur – News in Hindi

रायपुर: घर के ही पानी की टंकी में मिली 1 साल की बच्ची की लाश, जांच शुरू

पुलिस मामले में जांच कर रही है.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 1 साल की बच्ची का शव उसके घर की छत पर पानी की टंकी में मिला है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 1 साल की बच्ची का शव उसके घर की छत पर पानी की टंकी में मिला है. घटना टेमरी गांव की है, जहां रहने वाले मनोज साहू सब्जी बेचने का काम करते हैं और बीते मंगलवार को वह सब्जी बेचने गए थे. घर में उनकी पत्नी और 1 साल की बेटी थी. मनोज साहू की पत्नी बच्ची को सुलाकर नहाने चली गई थी, लेकिन नहा कर जब लौटी तो बच्ची कमरे में नहीं थी.

दर्ज शिकायत के मुताबिक मनोज की पत्नी अपनी बच्ची को घर में तलाश करने के बाद आसपास तलाश करने लग गई, लेकिन बच्ची नहीं मिली. इस दौरान पत्नी ने फोन कर अपने पति मनोज साहू को भी बुलाया और आस-पड़ोस के लोगों के साथ सब ने मिलकर बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया. जब बच्ची नहीं मिली तब घर की छत पर जाकर देखे तो पानी की टंकी में बच्ची पड़ी हुई थी. हड़बड़ी में बच्ची को बाहर निकालने के बाद उसे आंबेडकर अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.

इस बिंदु पर जांच शुरू
चूंकि पानी की टंकी काफी ऊंची है और बच्चे खुद पानी की टंकी तक नहीं जा सकती. ऐसे में आशंका है की बच्ची को मारने के बाद पानी की टंकी में डाल दिया गया है. माना पुलिस ने इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस को आशंका है कि किसी करीबी का हत्या में हाथ हो सकता है. माना थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे से कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है. घटना में किसी करीबी के होने की आशंका है. हत्या का मामला दर्ज कर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.ये भी पढ़ें:
Lockdown 2.0: सीमा पर सख्ती थी तो 283 किलोमीटर पैदल चल नागपुर से रायपुर कैसे पहुंचे ईश्वर?

Lockdown 2.0: जानिए- कोरोना से जंग में की गई सख्ती से छत्तीसगढ़ को मिली कितनी ढील? 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 22, 2020, 11:52 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here