रायपुर ट्रैफिक डीएसपी ने तैयार किया केन सैनिटाइजर, पुलिस ऐसे करेगी इस्तेमाल, Raipur traffic DSP has prepared cane sanitizer police will use this way | raipur – News in Hindi

रायपुर ट्रैफिक डीएसपी ने तैयार किया 'केन सैनिटाइजर', पुलिस ऐसे करेगी इस्तेमाल

कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान इसका उपयोग कर सकता है.

रायपुर पुलिस के ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर (Satish Thakur) ने एक ऐसी अनोखी लाठी तैयार की है जो पुलिस वालों के साथ आम लोगों को भी सैनिटाइज कर रही है.

रायपुर. लॉकडाउन (Lock down) के दौरान नियम तोड़ने वालों पर लाठी-डंडों का इस्तेमाल करती हुई पुलिस को तो आपने देखा होगा, लेकिन अगर हम ये कहें कि पुलिस इसी लाठी से लोगों को सैनिटाइज (Sanitize) कर रही है तब आप क्या कहेंगे?  लाठी से लोगों को सैनिटाइज़ करती हुई पुलिस के अनोखे इजाद के बारे में हम आपको बता रहे हैं. रायपुर पुलिस के ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर (Satish Thakur) ने एक ऐसी अनोखी लाठी तैयार की है जो पुलिस वालों के साथ आम लोगों को भी सैनिटाइज कर रही है.

पुलिस को मिलेगी मदद

राजधानी में कोरोना वायरस के संक्रमण से खुद को बचाने और दूसरों को भी संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए रायपुर पुलिसकेन सैनिटाइजर का उपयोग कर रही है. इसका इजाद रायपुर यातायात पुलिस में  डीएसपी सतीश ठाकुर ने किया है. दरअसल, केन का उपयोग आमतौर पर पुलिस लाठी के तौर पर करती है. लेकिन लॉकडाउन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाने में पुलिस को चेकिंग ,पेट्रोलिंग और रोड मार्च के दौरान सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूरी हो गया है और काम के दौरान बार-बार सैनिटाइजर निकाल कर उसका उपयोग करना भी पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था. ऐसे में सतीश ठाकुर को केन सैनिटाइज़र का आइडिया आया. उन्होंने केन में सैनिटाइजर भरकर एक साइड स्प्रेयर के तौर पर ऊपरी हिस्से का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही इसमें एक लंबी पाइप भी लगाई गई है. स्प्रेयर को फिट कर इसे केन में लगा दिया गया है.

कोरोना वायरस के संक्रमण से खुद को बचाने और दूसरों को भी संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए रायपुर पुलिस ‘केन सैनिटाइजर’ का उपयोग कर रही है.

72 घंटे के पूर्ण लॉकडाउन में तैनात ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर का कहना है कि ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आम जनता की सुरक्षा के साथ ही खुद की सुरक्षा का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी है. ‘केन सैनिटाइजर’ की मदद से चेकिंग के दौरान पुलिस आसानी से खुद को भी सैनिटाइज कर रही है और दूसरों को भी. उन्होंने बताया इसे बनाने में खर्च ना के बराबर है. कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान इसका उपयोग कर सकता है.

ये भी पढ़ें: 

Lockdown 2.0: रायपुर, दुर्ग समेत कई शहरों में 72 घंटे का कर्फ्यू, सब्जी मार्केट भी बंद 

रायपुर में हर दिन मिल रहे पीलिया के नए मरीज, पीड़ितों का आंकड़ा 200 के पार

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 17, 2020, 6:28 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here