निगम का कहना है कि जरूरी इंतजाम किए गए हैं. (File)
पीलिया के सबसे ज्यादा मरीज आमापारा मंगल बाजार, स्वीपर कॉलोनी, राजातालाब, चांगोराभाठा, मठपुरैना, मोवा, दलदल सिवनी, सड्डू और बीरगांव नगर निगम इलाके में मिले हैं.
रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर का कहना है कि पीलिया से मौत का मामला बीरगांव नगर निगम का है. जबकि रायपुर में पीलिया का प्रकोप फैलने के बाद फिल्टर प्लांट से लेकर पाइप लाइन तक ठीक करा ली गई और अब मामला हालात काबू में हैं. रायपुर में पीलिया के आंकड़े बताते हुए रायपुर सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल का कहना है कि राजधानी में अब तक टोटल 905 पीलिया पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें 713 को वायरल हेपेटाइटिस है और इनमें से 604 ठीक भी हो चुके है.
पानी की हुई जांच
आपको बता दें कि इस साल पीलिया के सबसे ज्यादा मरीज आमापारा मंगल बाजार, स्वीपर कॉलोनी, राजातालाब, चांगोराभाठा, मठपुरैना, मोवा, दलदल सिवनी, सड्डू और बीरगांव नगर निगम इलाके में मिले हैं. इन सभी इलाकों के अलावा जहां भी पीलिया के संभावित मरीज मिले हैं, वहां नगर निगम की टीम ने घर-घर जाकर पानी के सैंपल और क्लोरीन की मात्रा जांची है.इसके अलावा महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि फिल्टर प्लांट की खामियों को भी दूर किया गया है, जिसमें प्लांट के 16 फिल्टर बेड बदले गए हैं. साथ ही पानी को साफ करने के लिए उपयोग में आने वाली विशेष ट्रेन भंडारा से मंगा कर बदली गई है. ढेबर ने बताया कि पानी में जो कीड़े निकलने की समस्या आ रही थी वह दूर हो चुकी है. पीलिया के नए मामले भी बहुत कम है, जो कुछ दिनों में पूरी तरह से ठीक हो जाएगा.
ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: 22 मई तक होगी धान खरीदी, टोकन वाले 4 लाख किसानों को ऐसे मिलेगा फायदा
COVID-19 Update: 24 घंटे में कोरोना के 7 नए केस, अब एक्टिव मरीज बढ़कर हुए 49
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 21, 2020, 5:55 AM IST


