रायपुर पुलिस ने निकाया फ्लैक मार्च, बेवजह सड़क पर घूमने वालों को दी ये सख्त हिदायत, Raipur police conducts flake march gives strict instructions to those who roam on road unnecessarily | raipur – News in Hindi

रायपुर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, बेवजह सड़क पर घूमने वालों को दी ये सख्त हिदायत

पुलिस ने लोगों को नियम का पालन करने की नसीहत दी है. (Demo pic)

एसएसपी आरिफ शेख का कहना है कि लॉकडाउन 4 के दौरान बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं और नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं.

रायपुर. राजधानी रायपुर (Raipur) में शनिवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर टोटल लॉकडाउन (Total Lockdown) का पालन करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही सड़क पर बेवजह घूमने वालों को सख्त हिदायत दी गई है कि बिना मतलब घूमने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एसएसपी आरिफ शेख के नेतृत्व में पुलिस ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से फ्लैग मार्च निकालते हुए शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए पूरा नगर भ्रमण किया है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर भी नजर आए जिनको रोक-रोक कर पुलिस के द्वारा चेतावनी दी गई कि लॉक डाउन के नियमों को तोड़ने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की हो सकती है.

गौरतलब है कि राज्य शासन ने पूरे मई के महीने में हर शनिवार और रविवार को 2 दिनों का टोटल लॉकडाउन करने के निर्देश दिए हैं. इसका पालन प्रशासन की ओर से कराया जा रहा है. यह 2 दिनों का टोटल लॉकडाउन शुक्रवार की रात से ही शुरू हो जाता है जो सोमवार के सुबह 7:00 बजे तक रहता है. इस तरह लगभग 55 घंटों का पुलिस प्रशासन द्वारा टोटल लॉकडाउन किया जाता है.

केवल जरूरी सेवाओं को अनुमति

इस दौरान केवल जरूरी सेवा के रूप में मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, सब्जी की दुकानें ही खुली रहती है बाकी सभी दुकानों को खोलने पर प्रतिबंध रहता है. इस तरह टोटल लॉकडाउन के माध्यम से लोगों को घरों में रोकने की कोशिश की जा रही है. हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं और शुक्रवार को एक ही दिन में 40 मामले निकल कर सामने आए हैं.ऐसे में कोरोना के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए सप्ताहांत में 2 दिनों का टोटल लॉकडाउन और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है. एसएसपी आरिफ शेख का कहना है कि लॉकडाउन 4 के दौरान बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं और नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. यही वजह है कि फ्लैग मार्च निकालकर 2 दिनों के टोटल लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए लोगों को समझाइश दी जा रही है और जो लोग पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 

रेलवे रिजर्वेशन काउंटर में भीड़ तो आई, पर टिकट बुक कराने नहीं, जानें क्या है माजरा 

बस्तर सांसद दीपक बैज को गोली मारने की धमकी, लोहंडीगुड़ा पुलिस ने शुरू की जांच 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 23, 2020, 5:17 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here