रायपुर: बघेल ने PM मोदी को लिखा पत्र, CSR की राशि राज्य को अंतरित करने का किया अनुरोध| | raipur – News in Hindi

सीएम भूपेश बघेल ने फिर भेजा PM नरेंद्र मोदी को पत्र, CSR की राशि देने की मांग

सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार के सामने एक बड़ी मांग रखी है. (File Photo)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से पीएम केअर फण्ड में आए CSR के पैसे देने की मांग की है.

 दिल्ली. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से पीएम केअर फण्ड में आए CSR के पैसे देने की मांग की है. भूपेश बघेल ने लागतार दूसरे दिन पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर आर्थिक मदद मांगी है. उन्होंने पत्र में कहा है कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए आया पैसा खर्च करना राज्य सरकार तय करेगी. उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि CSR मद में आया पैसा उन जिलों में खर्च किया जाए जो कि खनन और औद्योगिक परियोजनाओं या फिर कोरोना से प्रभावित हुए है.

मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि खनन परियोजनाओं अथवा औद्योगिक इकाइयों के पास के क्षेत्रों में रहने वालों को भूविस्थापन, प्रदूषण और अन्य कारणों से होने वाली कठिनाइयों के लिए CSR फंड बना है. CSR से खनन परियोजनाओं और उद्योगों के आसपास के क्षेत्रों में हर साल मूलभूत सुविधाओं के विकास और संचालन का कार्य किया जाता है. CSR का महत्वपूर्ण उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों से प्रभावित व्यक्तियों को राहत देना है.

 

सीएम बघेल ने रखी ये मांगसीएम भूपेश बघेल ने लिखा कि कोरोना वायरस के चलते केन्द्र सरकार ने सभी खनन परियोजनाओं और औद्योगिक इकाइयों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे CSR मद की राशि सीधे ‘‘प्रधानमंत्री केयर फंड’’ में जमा करें. इकाइयों ने निर्देशों का पालन भी शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के इस निर्णय से खनन परियोजनाओं और औद्योगिक इकाइयों से प्रभावित व्यक्तियों में असंतोष है. साथ ही खनन इकाइयों के आसपास के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है.

सीएम भूपेश बघेल ने पत्र में मांग करते हुए कहा कि राज्य की इकाइयों का CSR का जो पैसा प्रधानमंत्री केयर फंड में जमा कराया है, उसे राज्य सरकार को अंतरित करने के निर्देश दें. उन्होंने कहा कि यदि इस पैसे को कोरोना संक्रमण की रोकथाम या उससे निपटने के लिए खर्च करना है तो राज्य सरकार यह तय करेगी कि CSR का पैसा उन्हीं जिलों में खर्च हो जहां खनन अथवा औद्योगिक परियोजनाओं से और कोरोना संक्रमण से प्रभावित है. गौरतलब है कि मंगलवार को भी सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा कर 30 हजार करोड़ की मदद मांगी थी.

ये भी पढ़ें: 

रायपुर में लगातार बढ़ रहे पीलिया के मरीज, प्रभावित इलाकों में निगम बदल रहा पाइप लाइन 

Lockdown: प्रसव पीड़ा से परेशान महिला ने सरायपाली TI को किया फोन, पुलिस ने ऐसे की मदद

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 22, 2020, 7:58 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here