रायपुर में लगातार बढ़ रहे पीलिया के मरीज, प्रभावित इलाकों में निगम बदल रहा पाइप लाइन, Raising jaundice patients in Raipur nagar nigam changing pipeline in affected areas | raipur – News in Hindi

रायपुर में लगातार बढ़ रहे पीलिया के मरीज, प्रभावित इलाकों में निगम बदल रहा पाइप लाइन

फिल्टर प्लांट में 16 फिल्टर बेड बदले जा रहे है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में पीलिया (Jaundice) का खौफ ऐसा है कि यहां पाइप लाइन बदलने के लिए पूरी सड़क ही खोदी जा रही है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में पीलिया (Jaundice) का खौफ ऐसा है कि यहां पाइप लाइन बदलने के लिए पूरी सड़क ही खोदी जा रही है. रायपुर के आमापारा इलाके में सबसे ज्यादा पीलिया के मरीज मिले हैं. इसके बाद इस इलाके में पाइपलाइन को पूरी तरह बदला जा रहा है. आपको बता दें की रायपुर में पीलिया पीड़ितों की संख्या 400 के करीब पहुंच गई है. ऐसे में नगर निगम लगातार इस कोशिश में है कि किसी तरह इस पर काबू पाया जा सके.

शहर के कई इलाकों में पीलिया फैलने से  पाइप लाइन बदलने के साथ ही नया नल कनेक्शन भी दिया जा रहा है. एक सप्ताह के भीतर राजधानी में 24256 मीटर क्षेत्र में पाइप लाइन बदली गई है. साथ ही 440 नल कनेक्शन शिफ्ट किए गए हैं. प्रभावित इलाकों में नल कनेक्शन शिफ्ट करने का काम अब भी जारी है. रायपुर के कई इलाकों में पुरानी पाइप लाइन बिछी हुई थी, साथ ही कई पाइपलाइन नालियों के भीतर से भी गई हुई थी. इस वजह सेे दूषित पानी नल के जरिए लोगों के घरों तक पहुंच रहा था. दूषित पानी को ही शहर में पीलिया फैलने की मुख्य वजह बताई जा रही है.

फिल्टर प्लांट में बदले गए बेड

इसके अलावा फिल्टर प्लांट में 16 फिल्टर बेड बदले जा रहे है. साथ ही पानी को साफ करने के लिए उपयोग में आने वाली विशेष रेत जो कि फिल्टर प्लांट में कीचड़ बन चुकी थी,जिसमें कीड़े पनप रहे थे और वही नलों से घरों तक पहुंच रहे थे, महापौर एजाज ढेबर के निर्देश के बाद पूरी तरह से उसे साफ किया गया है. साथ ही बुधवार को नागपुर के भंडारा से उस विशेष रेत को मंगाया गया है. नगर निगम की टीम  फिल्टर प्लांट में रेत को बदलने में लगी हुई है ताकि घरों तक साफ पानी पहुंचाया जा सके.ये भी पढ़ें: 

 Lockdown: प्रसव पीड़ा से परेशान महिला ने सरायपाली TI को किया फोन, पुलिस ने ऐसे की मदद 

 

मदद की ‘जिद्द’, जब गुल्लक लेकर मुंगेली कलेक्टर के पास पहुंची एक 9 साल की बच्ची….

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 22, 2020, 7:36 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here