रायपुर में लगा नाइट कर्फ्यू, रात 10 से सुबह 6 बजे तक दुकानें बंद, पढ़ें जरूरी गाइडलाइंस

कलेक्टर ने नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है. . (Pic- AP)

कलेक्टर ने नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है. . (Pic- AP)

Chhattisgarh COVID-19 Update: कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद अब जिला प्रशासन ने रायपुर में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगा दी है. कलेक्टर ने धारा 144 के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना (COVID-19) के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए अब सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है. राजधानी रायपुर (Raipur) में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगा दिया गया है. इसे लेकर कलेक्टर एस भारतीदासन ने आदेश जारी कर दिया है. जिला प्रशासन के निर्देश के मुताबिक, सभी तरह की दुकानें केवल रात 9 बजे तक खुली रहेंगी. रेस्टोरेंट, होटल और ढाबे केवल रात 10 बजे तक शुरू रहेंगे. रात 11.30 बजे तक ही रेस्टोरेंट और होटलों से होम डिलीवरी हो पाएगी.

प्रशासन के आदेश का उल्लंघन करने पर 15 दिनों के लिए दुकानों को सील कर दिया जाएगा. कलेक्टर ने  धारा 144 का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं. पेट्रोल पंप और मेडिकल दुकानों को इन नियमों से छूट दी गई है.

कोरोना वैक्सीनेशन का बढ़ा टारगेट

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राज्य सरकार 01 अप्रैल से कोरोना वैक्सीनेशन का टारगेट बढाने जा रही है. बता दें कि 01 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे 45 वर्ष से अधिक आयु सीमा के व्यक्तियों के कोरोना टीकाकरण पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने भी प्रयास किया था कि हम 1 लाख व्यक्तियों टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करें, जिसमें 27 मार्च को 1 लाख 14 हज़ार 805 नागरिकों के टीकाकरण में हम सफल रहे हैं. इस लक्ष्य कि प्राप्ति से हमें सन्तोष हुआ है कि हम अपनी क्षमता को समझ रहे हैं और लक्ष्य पूरा करने में सफल भी हो रहे हैं. साथ ही यह भी कहा कि अब हमने प्रतिदिन 2 लाख व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है जिसमें हम आने वाले दिनों में कम से कम 2 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हो सके यह व्यवस्था विभाग द्वारा बनाई जा रही है.ये भी पढ़ें: COVID-19 के बीच हिमाचल में होगी विभागीय परीक्षा, 30 अप्रैल तक आवेदन का समय, पढ़ें पूरी डीटेल 

स्वास्थ्य मंत्री ने जताई चिंता

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने चिंता जताते हुए कहा कि
मार्च के चौथे सप्ताह में संक्रमण का दर 6 फीसदी तक पहुंच चुका है, जबकि पहले सप्ताह में यह दर एक फीसदी से भी कम था. वहीं दुर्ग स्थिति पर जिक्र करते हुए कहा कि दुर्ग में संक्रमण का दर 18 फीसदी दर्ज किया गया है जो पिछले साल के सितंबर-अक्टूबर के बराबर है जो बेहद ही चिंताजनक है.
बता दें कि छत्तीसगढ़ में मार्च के पहले सप्ताह के कोरोना पॉजिटिविटी रेट 0.99 फीसदी, दूसरे सप्ताह में यह थोड़ा बढ़कर 1.6% पर पहुँचा था. तीसरे सप्ताह तक यह 1.8फीसदी और चौथे सप्ताह में यह 6 फीसदी पर पहुंच गया है.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here