पुलिस ने शिकायत के बाद कार्रवाई की. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लॉकडाउन के दौरान जुआ खेलने की शिकायत पुलिस को मिली थी. पुलिस ने शंकर नगर चौपाटी स्थित हिमांशु चक्रवर्ती के मकान में दबिश दी.
रायपुर के सिविल लाइन थाने में जुआ एक्ट व महामारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. पुलिस ने मौके से 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 11 लाख 11 हजार 800 रुपये भी बरामद किए हैं. बता दें कि लॉकडाउन के साथ ही प्रदेशभर में धारा 144 भी लागू है. ऐसे में अलग अलग स्थानों से आए 13 लोग एक साथ बैठे मिले. इसलिए ही पुलिस ने धारा 144 के उलंघन का मामला भी दर्ज किया है. आरोपियों से पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई की गई है.
निजी स्कूलों को जारी किए निर्देश
लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान निजी स्कूल (Private School) पालकों पर फीस जमा करने का दबाव नहीं बना पाएंगे. सरकार ने निर्देश दिए हैं कि निजी स्कूल संचालक लॉकडाउन की स्थिति में फीस न लें. एएनआई (ANI) से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कहा है कि कई निजी स्कूल पालकों को मैसेज भेजकर फीस जमा करने को कह रहे हैं. स्कूल प्रबंधन द्वारा ऐसे फीस के लिए ऐसे दबाव बनाना गलत है. सीएम बघेल ने कहा कि सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि लॉकडाउन के दौरान पालकों से फीस न लिया जाए.ये भी पढ़ें:
लॉकडाउन में 750 KM पैदल चलकर लखनऊ से मुंगेली पहुंचे 2 मजदूर, स्कूल में किए गए आइसोलेट
सुकमा में लॉकडाउन में घरों में थे लोग, तूफान आया और उजड़ गया 49 परिवारों का आशियाना
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 2, 2020, 10:59 AM IST


