रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, एयरपोर्ट पर बाढ़ की समीक्षा; गुलाब नगर में बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद बने बाढ़ के हालातों की समीक्षा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा पहुंचे।मुख्यमंत्री ने रीवा एयरपोर्ट पर वीसी के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की, इसके बाद गुलाब नगर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रभावित इलाकों में प्रशासन की ओर से लगातार राहत शिविर कैंप संचालित किए जा रहे हैं, जहां पीड़ित लोगों के रहने और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बारिश से जिन लोगों के मकान पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही जनहानि या पशुहानि पर भी शासन की ओर से निर्धारित आर्थिक सहायता राशि तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने आगामी दिनों में होने वाली संभावित बारिश को देखते हुए, प्रशासन को पूरी तरह से अलर्ट रहने और बाढ़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम रखने की हिदायत दी है।

बाइट: डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here