रेलवे इंक्वारी कर्मचारी की गुंडागर्दी यात्री के गुप्तांग में लात मार कर किया घायल घटना हुई सीसीटीवी में कैद देखे तस्वीरे। – Bundelkhand News


झांसी में इन दिनों रेलवे के सेवक गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।रेल यात्रियों की सुरक्षा संरक्षा और सहायता करना तो अलग बात यह उनके साथ मारपीट भी कर रहे हैं। ऐसा ही मामला आज बुंदेलखंड के जिला झांसी के रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला दिनेश कुमार बिहार निवासी जो कि मजदूरी का कार्य करता है एवं बिहार से चलकर झांसी आया और अगली ट्रेन से  जाने के लिए इंक्वायरी ऑफिस पर कुछ पूछताछ करने के लिए गया कम पढ़ा लिखा होने के कारण वह बोर्ड को नहीं देख सका और उसने वहां बैठे बाबू से ट्रेन के बारे में जानकारी मांगी तो उसने पहले यह कह दिया कि बोर्ड पर लिखा है देख लो जब उसने यह बोला बाबूजी समझ में नहीं आ रहा है आप बता दो तो बताने को तैयार नहीं हुआ और उसे हड़का दिया और भाग जाने को कहा।  लेकिन रेलयात्री दिनेश ने कहा बाबू जी आपका काम है बताना आप ही बता दीजिए। 

     तो इस पर वो बाबू गरम हो गया और इंक्वायरी ऑफिस से बाहर निकलकर उसके पेट के नीचे एक घुटना मारा जिससे उसके गुप्तांग में चोट आ गई और खून बहने लगा तथा वह तुरंत बेहोश हो गया प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे होश आया तब तक इंक्वायरी वाला बाबू फरार हो गया मौके पर पुलिस पहुंची जब वीडियो वायरल हुआ वीडियो में बाबू साफ घुटना मारता हुआ दिखाई दे रहा है।तब पुलिस एवं रेल अधिकारी भी हरकत में आए उसके पहले इस मामले को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा था ।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here