रेलवे के प्रोजेक्ट स्टोर में घुसे लुटेरे, गार्ड को बंधक बनाकर एसी, कम्प्यूटर समेत 16 लाख की लूट | raigarh – News in Hindi

पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले में जांच शुरू की.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ (Raigarh) जिले के खरसिया धरमजयगढ रेल्वे विद्युतिकरण प्रोजेक्ट के स्टोर में लूट (Loot) की वारदात (Crime) को अंजाम दिया गया है.

रायगढ़: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ (Raigarh) जिले के खरसिया धरमजयगढ रेल्वे विद्युतिकरण प्रोजेक्ट के स्टोर में लूट (Loot) की वारदात (Crime) को अंजाम दिया गया है. स्टोर व कार्यालय के गार्डों को अज्ञात लोगों द्वारा बंधक बना कर लगभग 16 लाख रुपये से अधिक के कीमती सामानों की लूट की गई है. घरघोड़ा थाना क्षेत्र टेंडा नवापारा की यह पूरी घटना है. बीती रात 8 से 10 लोगों ने धरमजयगढ रेल्वे विद्युतिकरण प्रोजेक्ट के स्टोर व कार्यालय के गार्डों को बंधक बना लिया. कार्यालय में रखे कम्प्यूटर सिस्टम, एयर कन्डीशन, सीसीटीव्ही सिस्टम और स्टोर में रखे तांबे केटनरी तार के साथ 16 लाख से अधिक की संपत्ति की लूट कर भाग गए.

धरमजयगढ (Dharamjaygarh) तक का रेल्वे विद्युतिकरण प्रोजेक्ट कार्यालय का है. यह प्रोजेक्ट न्यू मार्डन टेक्नोमेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ओडिशा द्वारा पूरा किया जा रहा है. प्रोजेक्ट मैनेजर बैजनाथ आर्य ने चोरी व लूट की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी है. पुलिस को दी गई सूचना में कहा कि देर रात लगभग एक दर्जन से अधिक लूटेरे तीन स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर स्टोर पर पहुंचे और तीनों गार्ड सुरेश चौहान, त्रिम्बक चौहान और बसंत राठिया को बंधक बनाकर जंगल में ले गये और डराया धमकाया. उनके साथ मारपीट भी की.

बंधक बनाकर लूट
शिकायत के मुताबिक तीनों गार्ड को ऑफिस रूम में बंधक बनाकर स्टोर से एक दो टन का एसी, तीन डेस्कटॉप कम्प्यूटर, एक सैमसंग कंपनी तथा 2 अन्य कम्पनी एक कलर प्रिंटर, एक कॉपर वायर ड्रम, एक अन्य लूज कॉपर ड्रम 1500 मीटर को उठा ले गये. इनकी कुल कीमत लगभग 16 लाख रुपये है. ऑफिस में बंधक बने गार्डों ने सुबह होने पर राहगीरो से गेट खोलवाया और कम्पनी को सूचित किया. रायगढ़ के एएसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि वारदात की जानकारी मिली है. शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 395, 457, 323, 506, 342 मामले को विवेचना में लिया गया है.ये भी पढ़ें:

छत्‍तीसगढ़: रेप का विरोध करने पर मिट्टी का तेल डालकर महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

COVID-19: कुल पॉजिटिव 59, एक्टिव 21, आंकड़ों में जानें छत्तीसगढ़ में कोरोना के हालात

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 8, 2020, 1:35 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here