रेल राज्य मंत्री बोले- ट्रेन में बुक नहीं होगी हर सीट, ना ही होगी जनरल बोगी – Coronavirus lockdown rail ministers suresh angadi train service

  • कल से दिल्ली से चलेंगी 15 स्पेशल ट्रेन
  • आज शाम से शुरू होगी बुकिंग

कोरोना के संकट काल के बीच लॉकडाउन के करीब 50 दिन पूरे होने के हैं और भारतीय रेल सेवा एक बार फिर शुरू हो रही है. मंगलवार से दिल्ली से 15 ट्रेनों की सर्विस शुरू होगी, जिसके लिए आज शाम चार बजे से बुकिंग शुरू हो जाएगी. लेकिन ये बुकिंग सामान्य नहीं होंगी. केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाडी का कहना है कि शुरुआत में सभी सीटों को बुक नहीं किया जा सकेगा, क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना है.

मंगलवार से शुरू हो रही सर्विस के लिए मंत्री ने कहा कि रेलवे के संचालन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जाएगा, ऐसे में सभी सीटें बुकिंग के लिए उपलब्ध नहीं होंगी. यानी चिन्हित सीटों को ही बुक किया जा सकेगा.

12 मई से ट्रेन चलाने की तैयारी, शाम 4 बजे से IRCTC पर होगी बुकिंग

समाचार एजेंसी एएनआई से मंत्री ने कहा कि 12 मई से जो ट्रेनें शुरू होंगी, उसमें सिर्फ एसी कोच होंगे. और जनरल बोगी नहीं होगी, ताकि कम से कम लोग जा सकें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके. इसके अलावा ये ट्रेन हर स्टोप पर नहीं रुकेगी, चिन्हित ही स्टोपेज पर रुकेगी.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

गौरतलब है कि लॉकडाउन के करीब 50 दिन बाद रेलवे ने विशेष 15 ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. ये ट्रेनें दिल्ली से रवाना होंगी और 15 अलग-अलग शहरों में जाएंगी. इन शहरों में डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मड़गांव, मुबंई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी शामिल हैं.

इन ट्रेनों के लिए कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना होगा…

• समय से पहले स्टेशन पर आना होगा.

• मास्क पहनना जरूरी है.

• सिर्फ IRCTC की वेबसाइट से ही बुकिंग होगी.

• एजेंट के द्वारा बुक टिकट मान्य नहीं होगी.

• कन्फर्म टिकट वाले को ही यात्रा की सुविधा.

• जिसमें बुखार के लक्षण होंगे, उसे यात्रा की मंजूरी नहीं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here