रॉक आर्ट सोसायटी ऑफ इण्डिया का राष्ट्रीय अधिवेशन 27 फरवरी को


रॉक आर्ट सोसायटी ऑफ इण्डिया का राष्ट्रीय अधिवेशन 27 फरवरी को


मुख्य सचिव श्री मोहन्ती करेंगे शुभारंभ
 


भोपाल : बुधवार, फरवरी 26, 2020, 14:52 IST

मुख्य सचिव श्री एस.आर.मोहन्ती राज्य संग्रहालय में 27 फरवरी को सुबह 10.30 बजे रॉक आर्ट सोसायटी ऑफ इण्डिया के 24वें राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे। पद्मश्री डॉ.वी.एस.वाकणकर को समर्पित इस अधिवेशन का आयोजन पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय तथा पर्यटन विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

अधिवशन में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के भूतपूर्व महानिदेशक डॉ. राकेश तिवारी का डॉ. वाकणकर स्मृति व्याख्यान होगा। प्रदेश और देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, विरासत संरक्षक, प्रशासक, प्रोफेसर एवं शैलचित्र कला के विभिन्न क्षेत्रों के विद्वान, वन संरक्षक, पर्यटन प्रबंधक, निदेशक आदि भी अधिवेशन में शामिल हो रहे हैं।


राजेश दाहिमा/संदीप कपूर

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here