लखीमपुर: क्वारनटीन सेंटर में रह रहे लोगों को सिखाया जा रहा योग – Up lakhimpur kheri lockdown corona virus people quarantine yoga

  • एक स्कूल में बनाए गए क्वारनटीन सेंटर में रखे गए 72 नेपाली
  • निगेटिविटी से बचने के लिए कराया जा रहा योगा: DM

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में क्वारनटीन सेंटर में रह रहे लोगों को फिट रखने के लिए इन दिनों योग की क्लास शुरू कर दी गई है. देश में लगाए गए लॉकडाउन के बाद कई राज्यों से लखीमपुर खीरी पहुंचे करीब 195 नेपाली नागरिकों को जिले की अलग-अलग तहसील क्षेत्र में बने क्वारनटीन सेंटर में रखा गया है.

धौराहरा तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले एक निजी स्कूल में बनाए गए क्वारनटीन सेंटर में 72 नेपालियों को रखा गया है. लखीमपुर खीरी जिले के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि खाली दिमाग हमेशा खुराफात को जन्म देता है, इसलिए क्वारनटीन सेंटर में रह गए सभी लोगों को एसडीएम धौराहरा के दिशा निर्देश में इन दिनों योग सिखाया जा रहा है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले भर में बनाए गए 18 क्वारनटीन सेंटरों में रह रहे करीब 1000 लोगों को योग सिखाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस समय हमारे यहां 18 क्वारनटीन सेंटर चल रहे हैं, जिसमें 1000 लोग आवासीत हैं. इसमें जो गैर प्रदेशों से आए हैं वह लोग भी शामिल हैं. इसके अलावा 195 नेपाली नागरिक भी शामिल हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

उन्होंने कहा कि लोगों के दिमाग में कोई निगेटिविटी ना भरे इसके लिए ये कार्यक्रम शुरू किया गया है. मैं नेपाली नागरिकों को भी धन्यवाद दूंगा कि इस कार्यक्रम में वह लोग लगातार हमें सहयोग कर रहे हैं.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here