लद्दाख में तनातनी के बीच e-एजेंडा में आज ‘सुरक्षा सभा’, चीन पर होगी चर्चा – E agenda aaj tak suraksha sabha india china pakistan defence minister rajnath singh baba ramdev

  • आजतक पर e-एजेंडा कार्यक्रम में देश की सुरक्षा पर होगी बात
  • e-एजेंडा आजतक में आज तमाम रक्षा विशेषज्ञ करेंगे शिरकत

कोरोना संकट काल के इस दौर में आपका चहेता और देश का नंबर 1 न्यूज चैनल आजतक अपने e-एजेंडा कार्यक्रम की सीरीज में इस बार ‘सुरक्षा सभा’ का आयोजन कर रहा है. लद्दाख में चीन के साथ चल रही तकरार के बीच होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ रक्षा विशेषज्ञों का सबसे बड़ा पैनल शामिल होगा.

‘सुरक्षा सभा’ में चीन के साथ तनाव और सीमा विवाद से जुड़े सवाल-जवाब होंगे. यह कार्यक्रम 6 जून यानी शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह के सत्र ‘मैं देश नहीं झुकने दूंगा’ से होगी.

यह भी पढ़ें: पीओके वापस लेने पर बोले राजनाथ- किसी संभावना को नकारा नहीं जा सकता

‘अबकी बार… चीन से आर-पार..!’

इसके बाद 10:30 से 11:00 बजे तक ‘अबकी बार… चीन से आर-पार..!’ सत्र में देश की सुरक्षा पर चर्चा के लिए पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा और पूर्व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एस कृष्णा स्वामी शामिल होंगे. ई-एजेंडा का अगला सत्र होगा ‘कूटनीति का ‘चाइना गेट’!’ जो सुबह 11 बजे से लेकर 11 बजकर 30 मिनट तक चलेगा. इस सत्र में रक्षा विशेषज्ञ सुशांत सरीन, पूर्व भारतीय राजनयिक पी. स्टोबदान और भारत के पूर्व विदेश सचिव विजय केशव गोखले अपनी बात रखेंगे.

’62 की बात पुरानी… हम हैं नए हिन्दुस्तानी…’

11:30 से दोपहर 12 बजे तक ई-एजेंडा के ‘किसमें कितना है दम’ सेशन में पूर्व सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह देश की ताकत से रू-ब-रू करवाएंगे. दोपहर 12 बजे से लेकर 12:30 तक ’62 की बात पुरानी… हम हैं नए हिन्दुस्तानी…’ सत्र चलेगा जिसमें रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल शेरू थपलियाल (रिटायर्ड), पूर्व डीजी इन्फैंट्री लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुलकर्णी (रिटायर्ड), और पूर्व एडिशनल डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डी. बी. शेकतकर चर्चा करेंगे.

रूडी के सामने होंगे मनीष तिवारी

दोपहर 12:30 से 1 बजे तक बाजार में चीनी उत्पादों की खुली खिलाफत करने वाले योग गुरु बाबा रामदेव भी ई-एजेंडा के ‘स्वदेशी का दम… हिंदुस्तान से चीनी कम’ सत्र में शिरकत करेंगे और अपनी राय रखेंगे. दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक ‘जो जीतेगा वही सिकंदर..!’ सत्र में राजनीतिक चर्चा भी होगी. देश की सुरक्षा को लेकर बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी जहां केंद्र सरकार का पक्ष रखेंगे तो वहीं विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस की तरफ से सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद रहेंगे.

ई-एजेंडा के मंच पर दोपहर 2 बजे से लेकर 2:30 तक चलने वाले ‘नया भारत… नया तेवर’ सत्र में रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक नए भारत की चर्चा करेंगे. इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से लेकर 3 बजे तक चलने वाले अगले सत्र ‘कैसे सुधरेगा पाकिस्तान’ में पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह भी सरकार की बात रखेंगे.

यह भी पढ़ें: चीन से विवाद पर बोले राजनाथ- हम किसी देश को आंख नहीं दिखाना चाहते

दोपहर 3 बजे से 3:30 तक ‘कितने सुरक्षित हैं हम…’ सत्र चलेगा जिसमें पूर्व चीफ ऑफ इंटिग्रेटिड डिफेंस स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सतीश दुआ, पूर्व डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) विनोद भाटिया और पूर्व उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह शामिल होंगे.

दोपहर 3:30 से शाम 4 बजे तक ई-एजेंडा का ‘पाकिस्तान को डर लगता है…’ सेशन चलेगा. जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल जे जे सिंह, पाकिस्तानी रक्षा विशेषज्ञ ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) हैरिस नवाज़ और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रवक्ता इंजीनियर चौधरी इफ्तखार गुज्जर अपना-अपना पक्ष रखेंगे.

‘सुरक्षा का आत्मनिर्भर अभियान’

शाम 4:00 बजे 4:30 तक ‘जो जीतेगा वही सिकंदर…’ सत्र चलेगा जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव सीमा सुरक्षा को लेकर अपनी राय रखेंगे. शाम 4:30 से शाम 5:00 बजे तक ई-एजेंडा के ‘सुरक्षा का आत्मनिर्भर अभियान’ सेशन में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भी शिरकत करेंगे और बताएंगे की सामरिक दृष्टि से भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्या-क्या कदम उठाए जा रहे हैं.

शाम 5 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक ई-एजेंडा के मंच पर ‘बॉर्डर पर ‘दंगल” सत्र होगा. इस सत्र में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, पूर्व जनरल ऑफिसर कमांडिंग 15वीं कोर, श्रीनगर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन, निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रमुख लोबसांग सांगे और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली हिस्सा लेंगे.

अंतिम सत्र ‘जय हो..!’

शाम 6 बजे से 7 बजे तक ई-एजेंडा का अंतिम सत्र ‘जय हो..!’ चलेगा. इस सत्र में बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व भारतीय राजनयिक जी पार्थसारथी, लेखक तारिक फतह, भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित और रक्षा विशेषज्ञ लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) शंकर प्रसाद चर्चा करेंगे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here