छतरपुर जिले के लवकुशनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक अनोखे बच्चे का जन्म हुआ है। चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे को देखकर अस्पताल में हड़कंप मच गया।,बताया जा रहा है कि एक महिला ने इस विचित्र बच्चे को जन्म दिया है, जिसके दो की जगह चार हाथ और चार पैर हैं। इस दृश्य को देखकर परिजन और अस्पताल स्टाफ बेहद अचंभित रह गए। देखते ही देखते बच्चे की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
ड्यूटी मे तैनात महिला चिकित्सक का कहना है ऐसे केस लाखों में एक होते हैं। जब मां के गर्भ में जुड़वां बच्चे पल रहे होते हैं और भ्रूण का विकास पूरी तरह से नहीं हो पाता, तो दूसरा अधूरा भ्रूण पहले बच्चे के शरीर से जुड़ जाता है। इसी कारण बच्चे में अतिरिक्त हाथ-पैर दिखाई दे रहे हैं।,डॉक्टर की पुष्टि के बाद मामले की सही वजह सामने आई है। फिलहाल मां और बच्चे दोनों की हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।,फिलहाल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर करने की तैयारी है।


