1- मेष राशि
आज के दिन आपका पूरा ध्यान अपने संबंधों के प्रति लगा रहेगा. आप अपने परिवार के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे. पार्टनर के स्वास्थ्य और जीवन शैली के लिए कुछ नया सोच सकते हैं.
2- वृष राशि
इस समय आपको अपने संबंधों को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहना ज़रूरी है. वहीं, कई छोटी चीज़ों को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है. हालांकि, जीवनसाथी की ओर से सुख मिलेगा.
3- मिथुन राशि
परिवार के प्रति आपका पूर्ण समर्पण रहेगा. परिजनों के साथ बैठकर भविष्य से जुड़ी कई योजनाएं बनाने में समय बिता सकते हैं. परिवार के सदस्यों के सहयोग से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा.
4- कर्क राशि
जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे और अधूरे कार्य पूर्ण होंगे. जीवनसाथी को अपने कार्यक्षेत्र से जोड़ने का प्रयास करें. आपको मानसिक तौर पर आराम मिलेगा.
5- सिंह राशि
परिवार के साथ आपके संबंध पहले से ज़्यादा घनिष्ठ होंगे. हालांकि, जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनाने के लिए प्रयास करना होगा. किसी व्यक्ति के सहयोग से आप कार्य में सफल होंगे.
प्यार, तकरार या रिश्तों में दरार, जानें- आपकी राशि का हाल
6- कन्या राशि
आपके संबंध अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे रहेंगे. वहीं, आपको अपनी वाणी पर थोड़ा सा नियंत्रण रखना ज़रूरी है. क्रोध में किसी भी प्रकार का निर्णय ना लें.
7- तुला राशि
जीवनसाथी के साथ संबंध आपके पहले से बेहतर होंगे. पार्टनर के प्रति आपका समर्पण भाव बढ़ेगा. जीवनसाथी द्वारा आज के दिन आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.
8- वृश्चिक राशि
जीवनसाथी का आपको सहयोग प्राप्त होगा और उनके साथ कुछ आनंद भरे पल बिताएंगे. वहीं, परिवार से जुड़ी तमाम चिंताओं को अब अंत करने का समय आ गया है.
अंक ज्योतिष: 2 मूलांक वालों को मिलेगा संतान सुख, जानें- कैसा रहेगा आज आपका दिन
9- धनु राशि
आपका अपने घर-परिवार और संतान के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा. परिवार के साथ मिलकर कुछ आनंददायक पल भी बिताएंगे. मन ही मन खुशी महसूस करेंगे.
10- मकर राशि
किसी प्रकार के क्रोध द्वारा आप अपना नुकसान कर सकते हैं. हालांकि, अपने घर-परिवार और जीवनसाथी के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा. जीवनसाथी के प्रति समर्पण रहेगा.
11- कुंभ राशि
कोशिश करने से अपने पार्टनर के साथ रिश्तों को बेहतर बनाने में सफलता मिलेगी. मधुर वाणी का प्रयोग करें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष तौर पर ख्याल रखें.
12- मीन राशि
आपका पूरा ध्यान अपने जीवनसाथी के प्रति लगा रहेगा. पार्टनर की बुरी आदतों को सुधारने का प्रयास करेंगे. उनके स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंताएं दूर होंगी. मधुर वाणी द्वारा अपने आपको व्यक्त कर पाएंगे.