- दिल्ली में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के केस
- दिल्ली पुलिस ने अब तक जब्त किए 17,000 वाहन
दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ अब तक 8,000 केस दर्ज किए हैं. दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 66 के तहत करीब 17, 000 वाहन भी जब्त किए गए हैं. लॉकडाउन के करीब 59,000 लोगों को पास जारी किए गए हैं. ये सभी आकंड़े लॉकडाउन पार्ट वन के हैं.
जब 23 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए पहले चरण के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, तभी बहुत से लोगों ने लॉकडाउन तोड़ने की कोशिश की थी. इस दौरान कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया था. दिल्ली पुलिस लॉकडाउन तोड़ने वालों से बेहद सख्ती से निपट रही है. महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले दिल्ली में ही हैं.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें..
दरअसल दिल्ली में प्रवासियों की एक बड़ी संख्या रहती है. लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली से बड़ी संख्या में पलायन करने लोग आनंदविहार की ओर कूच कर गए थे. लोगों की शिकायत थी कि उन्हें सही से खाना तक मुहैया नहीं हो पा रहा है. ऐसे में जान बचाने के लिए लोग अपने-अपने राज्यों की तरफ भाग रहे थे. इस दौरान भी लोगों को हिरासत में लिया गया था.
दिल्ली में बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले
दिल्ली में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 1578 तक पहुंच गए है. 17 नए मामले सामने आए हैं. इनमें से 1080 लोग जमात से जुड़े हैं. बीते 24 घंटों में 2 लोगों की मौत भी हुई है. अब तक कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है. मंगलवार को कोरोना के 10 मरीज ठीक भी हुए हैं. अब तक दिल्ली के कुल 40 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
यमुना के पास भी लोगों ने तोड़ा लॉकडाउन
यमुना नदी के पास पिछले कई दिनों से हजारों की संख्या में लोग रह रहे हैं. सरकार दावा कर रही है कि लोगों को शेल्टर होम में रखा जा रहा है, खाने का पूरा इंतजाम है, जरूरत की चीजें मुहैया कराई जा रही हैं, लेकिन परिस्थितियां इसके उलट हैं. यमुना घाट पर जुटे मजदूरों को तुरंत शिफ्ट करने के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आदेश दिए हैं. कोरोना संक्रमण के फैलाव के बीच ऐसी खबरें सरकारों की चिंता बढ़ाने वाली हैं.
3 मई तक घोषित है लॉकडाउन
कोविड-19 पर काबू पाने के लिए भारत सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ा दिया है. अब देश में 3 मई तक लॉकडाउन रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से लॉकडाउन 2.0 को लेकर गाइडलाइन्स भी जारी कर दी गई हैं. हालांकि लगातार लॉकडाउन तोड़ने के मामले सामने आ रहे हैं. इतने संक्रामक रोक के खतरे के बीच भी लोग मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं.

